मुजफ्फरपुर : आज दिनांक 18.07.21(दिन रविवार)को निर्मल अनुपम फाउंडेशन मुजफ्फरपुर की ओर से संस्थापक अध्यक्ष संजीव कुमार के 50वीं जन्मदिन के शुभ अवसर पर छाता चौक स्थित चित्रगुप्त एसोसिएशन के सभागार में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 52 रक्तदाताओं ने अपना रक्तदान किया जिसमें 9 महिला ने भी रक्तदान किया।इसके पहले कार्यक्रम का उद्घाटन डॉक्टर एचएन भारद्वाज एवं विजय कुमार जायसवाल ने किया अध्यक्षता गजेंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर पीएनबी के मंडल प्रमुख संजय कुमार सिन्हा,रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव उदय शंकर सिंह,उत्तम कुमार,राजेश चौधरी,सुधीर कुमार ने अपना विचार व्यक्त किया


।अध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि रक्तदान कर बचाएं किसी की जान मानवता का यह महापर्व है। सभी लोगों ने कोरोना काल में रक्तदान करने के लिए रक्तदाता को शुभकामनाएं दिए। इस संकट काल में भी मानवता अभी जिंदा है इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन ट्रस्टी गणेश प्रसाद सिंह ने किया।ब्लड बैंक से डॉक्टर अजीत कुमार,मुकेश कुमार, विमलेश चौधरी,पंकज कुमार गिरी,नीलू कुमारी,एचडीएफसी बैंक से राजीव कुमार,विकास कुमार,अजय सिन्हा,राजीव कुमार, सलोनी प्रिया, साक्षी प्रिया, विकास कुमार, युवा समाजसेवी अर्जुन गुप्ता,सुजीत कुमार, संदीप कुमार, जगलाल,तथा दक्ष ने सहयोग किया। अंत में संस्था के सचिव नीरज कुमार ने सभा को धन्यवाद दिया।







Leave a Reply