BIHARBreaking NewsPoliceSTATE

#BIHAR; दारोगा बहाली की परीक्षा आज, 5.5 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल, जानें…

बिहार दारोगा बहाली की लिखित परीक्षा आज होने वाली है. इसके लिए जिले में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है. शनिवार को सभी केंद्रों पर परीक्षा से संबंधित आवश्यक तैयारियों को पूरा करने में कर्मी जु’टे रहे. परीक्षा हॉल के अंदर अभ्यर्थियों की एक न चले, इसकी मुकम्मल व्यवस्था की गई है. सीसी कैमरे के अलावा जैमर लगाने का कार्य किया गया है. जैमर लग जाने से मोबाइल सेवा पूरी तरह ठ’प रहेगी.बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक अभ्यर्थियों को एग्जाम सेंटर पर परीक्षा से डेढ़ घंटे पहले पहुंचना है.

जिन अभ्यर्थियों का सेंटर दूर है, या ट्रेन से जाना पहुंचना, उनका क्या होगा.दारोगा बहाली की परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों के अभ्यर्थी भी शामिल होंगे. 80 हजार के करीब ऐसे आवेदन हैं जो दूसरे राज्यों के रहनेवाले हैं. इसमें ज्यादा संख्या उत्तर प्रदेश और झारखंड के अभ्यर्थियों की है. प्रारंभिक लिखित परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं. एक-एक अभ्यर्थी की फोटोग्रॉफी होगी.

अभ्यर्थियों को परीक्षा के निर्धारित समय से डेढ़ घंटे पहले सेंटर पर पहुंच जाना है.आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रारंभिक परीक्षा के लिए 36 जिलों में 5 लाख 86 हजार अभ्यर्थियों के लिए कुल 495 सेंटर बनाए गए हैं. अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए दो पालियों में लिखित परीक्षा ली जाएगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होगी. वहीं दूसरी पाली की परीक्षा 2.30 बजे से 4.30 बजे तक ली जाएगी.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.