वीआईपी पार्टी के मुखिया व बिहार कैबिनेट में शामिल पशुपालन व मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी के घर आज रविवार को अचानक पहुंच गए हम पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी. बताया जाता है कि दोनों दिग्गज नेताओं के बीच लंबा गप-शप हुआ. भोजन-भात भी हुआ. दोनों नेताओं के बीच सियासी बात भी हुई.

हालांकि, यह अभी क्लियर नहीं हुआ है कि दोनों दिग्गज नेताओं के बीच मुलाकात की वजह क्या रही. न ही इसे लेकर दोनों पार्टियों की ओर से पहले से कोई शेड्यूल आया था. बताया जाता है कि अचानक मंत्री मुकेश सहनी के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी पहुंच गए. उस समय मंत्री मुकेश सहनी अपने 6 स्ट्रैंड रोड पर ही थे.

इसे लेकर मंत्री मुकेश सहनी ने ट्वीट भी किया है. उन्होंने भोजन करने के दौरान लिये गये कई फोटो को शेयर किया है. साथ उन्होंने लिखा है कि आज NDA के सहयोगी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी से मेरे सरकारी आवास 6 स्ट्रैंड रोड पर मुलाक़ात हुई. भोजन के साथ विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.

Input: LiveCities



Leave a Reply