BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

ब्रेकिंग : गायघाट में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, सार्वजनिक स्थल पर भीड़ करने पर होगी पाबंदी

Repoted by Deepak

गायघाट ।कोविड के बढ़ते मामले को ध्यान में रखते हुए अधिकारीयों ने रविवार को थाना परिसर में बकरीद पर्व को शान्ति पूर्ण संपन्न कराने को लेकर शान्ति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ राघवेन्द्र राघवन ने किया ।इस दौरान उन्होंने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा की बकरीद पर्व को शान्ति पूर्ण सम्पन्न करना उनकी प्राथमिकता में है ।इस दौरान किसी भी सार्वजनिक स्थलों एवं ईदगाहों पर नमाज अदा करने पर पूर्ण पाबंदी होगी।सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचाव को लेकर लोग अपने अपने घरों में ही नमाज़ अदा करेंगे। पर्व तक चौक चौराहे पर पुलिस बल तैनात किए जाएंगे।

आसामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जायेगी।थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने भी लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा की अशांति फैलाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कोई भी लोग बख्से नहीं जाएंगे। मौजूद जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा की प्रखंड में शांति पूर्ण पर्व का आयोजन किया जायेगा ।इस अवसर पर बेनीबाद ओपी प्रभारी राजकुमार, एएसआई विनोद कुमार, अशोक कुमार ,लोमा मुखिया मनोज सहनी, मुखिया संघ के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.