BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

काेराेना प्राेटाेकाॅल भूली भीड़:सदर अस्पताल में टीकाकरण के दाैरान हंगामा आपस में धक्कामुक्की, सुरक्षा गार्डों को खदेड़ा

मुजफ्फरपुर : टीकाकरण के प्रति लोग अब काफी उत्साहित हैं। शनिवार सुबह जब बारिश हाेने लगी ताे भींगकर भी टीका लेने के लिए पहुंच गए। लेकिन, अधिकतर केंद्राें पर पंडाल की व्यवस्था नहीं हाेने से वे कतार में भी भींगते रहे। उधर, सदर अस्पताल में रजिस्ट्रेशन के लिए मात्र एक ही काउंटर खुला था। इस कारण लंबी लाइन में घंटाें खड़े हाेना पड़ रहा था। इससे आक्राेशित लाेग पहले आपस में धक्का-मुक्की करते रहे।

बीच से होकर ओपीडी जानेवाले मरीजों से उनकी झड़प हाेती रही। फिर जमकर हंगामा किया। शांत कराने पहुंचे सुरक्षा गार्डाें को लाेगाें ने खदेड़ दिया। वहां दिनभर अफरातफरी के बीच टीकाकरण हुआ। वैक्सीन लेने पहुंचे लाेग कोरोना प्रोटोकाल को भी भूल गई। एमआईटी, बीबी कॉलेजिएट आदि जगहों पर भी हंगामा हुआ।

160 केंद्रों पर रिकॉर्ड 27050 टीकाकरण

जिले में शनिवार को 160 केंद्रों पर 27050 लोगों काे कोरोना वैक्सीन लगी। सर्वाधिक 18+ के 14681 ने पहला, जबकि 734 ने दूसरा डोज लिया। वहीं,44 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने दूसरा, जबकि 45+ के 4485 ने पहला व 3171 ने दूसरा डोज लिया। उधर, शनिवार को जिले काे और 18 हजार डोज काेराेना टीका भेजा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.