BIHARBreaking NewsSTATE

मानसून में भी बारिश की आस:जुलाई में होनी चाहिए घनघोर बारिश, हल्की बारिश से ही करना पड़ रहा संतोष; किसानों के साथ आम आदमी भी परेशान

मानसून सत्र में बारिश आस लगी है। जुलाई माह में मूसलाधार बारिश की जगह लोग पानी को तरस रहे हैं। आम आदमी उमस भरी गर्मी से राहत चाहता है तो किसान खेतों के लिए पानी का इंतजार कर रहे हैं। मौसम पूरी तरह से रुठ गया है। आने वाले 24 से 48 घंटे में राज्य के किसी भी जिले में मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। बारिश नहीं होने से लगातार परेशानी बढ़ती जा रही है।

भारी बारिश का नहीं बन रहा सिस्टम

मौसम विभाग के मुताबिक भारी बारिश का सिस्टम एक्टिवेट नहीं हो पा रहा है। इससे राज्य के अलग अलग इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। शुक्रवार को बिहार में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। एक-दो ही स्थान ऐसे रहे जहां मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पूर्व बिहार के अनेक स्थानों और दक्षिण मध्य एंव उत्तर पश्चिम में कुछ स्थानों पर तथा शेष बिहार में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है।

24 से 48 घंटे का पूर्वानुमान

पूरे बिहार में में दक्षिण पूर्वी हवा का प्रवाह जारी है। इसके कारण उत्तर बिहार के अधिकांश स्थानों में नमी युक्त हवा का प्रभाव देखा जा रहा है। इसके साथ ही दक्षिण बिहार में तुलनात्मक दृष्टिकोण से नमी युक्त हवा का प्रवाह काफी कम है। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे में बिहार के उत्तरी हिस्सों में अनेक स्थानों पर एवं दक्षिण बिहार के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अनुमान है। इस दौरान कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली की चमक देखने को मिलेगी।

जुलाई माह में पानी का संकट

जुलाई के माह में बारिश के लोग तरस रहे हैं। इस बार मानसून का सिस्टम ऐसा है कि लोग पानी को लेकर मायूस हो गए हैं। हर दिन बारिश को लेकर उम्मीद होती है लेकिन वह पूरी नहीं हो पाती है। इस बार मानसून समय से पहले आ गया है जिस कारण से पूर्वानुमान सामान्य से अधिक बारिश का था, लेकिन अब तो पानी का टोटा हो गया है। जून के बाद जुलाई में बारिश कम स्थानों पर ही दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून सत्र में बारिश का सिस्टम बदल गया है इस कारण से कुछ स्थानों पर ही वर्षा हो रही है।

तेज बारिश से होगी राहत

जब तक तेज बारिश नहीं होगी तब तक राहत नहीं होगी। पटना, गोपालगंज, भोजपुर, सारण, वैशाली के साथ लगभग 24 जिलों में बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। रात में उमस वाली गर्मी और बढ़ जा रही है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जब तक तेज बारिश नहीं होगी तब तक राहत नहीं होगी। पटना में प्रचंड गर्मी है, इस कारण से लोग काफी परेशान हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.