BEGUSARAIBIHARBreaking NewsSTATE

वर्ल्ड क्लास के होंगे बिहार के 4 रेलवे स्टेशन:राजेंद्र नगर टर्मिनल, गया, मुजफ्फरपुर और बेगूसराय स्टेशन पर आते ही होगा विश्वस्तरीय एयरपोर्ट का एहसास

भारतीय रेल द्वारा पूरे देश में 123 स्टेशनों के पुनर्विकास का काम पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) परियोजना के तहत किया जा रहा है। इसी कड़ी में पूर्व मध्य रेल के 5 रेलवे स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास के रूप में विकसित किया जाना है। इनमें बिहार के गया, राजेंद्र नगर टर्मिनल, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय एवं मध्य प्रदेश का सिंगरौली स्टेशन शामिल है। स्टेशन पुनर्विकास का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षा, सुखद यात्रा और विश्वस्तरीय यात्री सुविधाएं प्रदान करना है। यह जानकारी पूमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने दी है।

स्टेशन के आसपास पर्यटक सुविधाओं का विकास

धार्मिक एवं पर्यटन दोनों दृष्टिकोण से गया शहर की महत्ता को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के गया स्टेशन के पुनर्विकास की योजना बनाई गई है। काम पूरा होने के बाद गया स्टेशन पर यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं प्राप्त होंगी। रेल भूमि विकास प्राधिकरण द्वारा गया स्टेशन के पुनर्विकास से जुड़े ये काम PPP मोड पर पूरे किए जाएंगे। इस स्टेशन पर वर्ष 2065 की अनुमानित यात्री संख्या को आधार मानते हुए उसी के अनुसार यात्री सुविधाओं का पुनर्विकास किया जाएगा। गया स्टेशन के पर 173 करोड़ रुपए की लागत आने का अनुमान है।

गया स्टेशन पर और इसके आसपास पर्यटक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसी तरह राजेंद्र नगर टर्मिनल, मुजफ्फरपुर जंक्शन और बेगूसराय स्टेशन का भी पुनर्विकास किया जाएगा। इन स्टेशनों पर भी उन्नत यात्री सुविधा उपलब्ध होंगे।

ये सुविधाएं होंगी बहाल

  • स्टेशन को ग्रीन बिल्डिंग का रूप दिया जाएगा, जहां वेंटिलेशन आदि की पर्याप्त व्यवस्था होगी
  • रेलवे की जमीन पर मॉल और मल्टीपर्पस बिल्डिंग बनाए जाएगा
  • स्टेशन का विकास सौर ऊर्जा, ऊर्जा दक्षता उपकरण और ‘हरित इमारत’मानकों के अनुसार किया जाएगा
  • पार्किंग एरिया का निर्माण, अंडरग्राउंड या फिर मल्टीस्टोरी पार्किंग का निर्माण
  • जंक्शन के आसपास की सड़कों को बेहतर बनाया जाएगा
  • जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया को पूर्ण सुरक्षित जोन के रूप में विकसित किया जाएगा
  • प्रस्थान के लिए प्रवेश और निकास द्वार ऐसे होंगे, जिससे यात्रियों को भीड़-भाड़ का सामना नहीं करना पड़े
  • स्टेशन पर एक्सेस कंट्रोल गेट एवं प्रत्येक प्लेटफार्म पर एस्केलेटर एवं लिफ्ट लगाए जाएंगे
  • आवश्यक सुविधाओं में खान-पान, वॉशरूम, पीने का पानी, एटीएम, इंटरनेट आदि शामिल होंगे

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.