BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में मौसम ने ली करवट, सभी 38 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी; मॉनसून फिर से एक्टिव

बिहार में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है. मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून प्रदेश में दोबारा एक्टिव हो गया है. सभी 38 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दरअसल, एक सप्ताह से मौसम काफी शुष्क हो गया था. उमस भरी गरमी से लोगों त्राहिमाम कर रहे थे. तेज धूप से परेशानी बढ़ गई थी.

लेकिन आज शनिवार को एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. पटना में भी अलसुबह से ही बादल छाए हुए हैं. हवा भी चल रही है. मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून के दोबारा एक्टिव होने से मौसम ने करवट लिया है. कुछ जिलों में भारी तो कुछ जिलों में सामान्य बारिश होने की उम्मीद है.

मौसम विभाग के अनुसार, पटना, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी एवं मधुबनी में भारी बारिश की उम्मीद जताई गई है. इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने औरेंज अलर्ट जारी किया है. बाकी जिलों में सामान्य बारिश की उम्मीद है.

Input : LiveCities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.