सीएए और एनआरसी के विरो’ध में आज राजद ने बिहार बंद किया. इस बंद का पटना समेत पूरे राज्य में व्यापक असर भी दिखा. बंद के दौ’रान राजद की कमान संभाल रहे तेजस्वी यादव और राजद के बड़े नेताओं को प्र’दर्शन करते देखा गया. लेकिन इस दौ’रान लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव प्रदर्शन में कहीं नहीं दिखे. वैसे तो तेजप्रताप खुद को कृष्ण और तेजस्वी को अर्जुन बताते हैं, लेकिन जब लड़ाई की बारी आयी तो कृष्ण ने अर्जुन को अकेले छोड़ दिया.बिहार बंद को लेकर तेजस्वी यादव ने अपने बड़े भाई तेजप्रताप यादव से शुक्रवार को मु’लाकात भी की थी. तेजस्वी ने बंद को सफल बनाने के लिए तेजप्रताप यादव को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया था.

लेकिन जब आज राजद की तरफ से बिहार बंद बुलाया गया तो तेजप्रताप यादव बंद वाले सीन से गायब रहे. उन्हें कहीं विरोध प्र’दर्शन में हिस्सा लेते हुए नहीं देखा गया.बिहार बंद के दौ’रान तेजस्वी यादव अपनी पूरी फौज के साथ पटना की सड़कों पर नजर आए. तेजस्वी यादव पटना की सड़कों पर मार्च करते हुए डाकबंगला चौराहा पहुंचे और सीएए और एनआरसी के वि’रोध में ज’मकर सरकार पर ह’मला बोला.

वहीं, तेजप्रताप यादव ने तेजस्वी यादव के साथ ट्वीटर पर एक फोटो शेयर की. तेजप्रताप यादव ने पूरा माहौल बनाते हुए उस फोटो के साथ शेर भी लिखा. लेकिन जब पटना की सड़कों पर उतरने की बारी आई तो तेजप्रताप यादव बंद वाले सीन से गा’यब दिखे.



Leave a Reply