Breaking News

फिर बढ़ने लगे चमकी बु’खार के मामले, मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में 4 बच्चे भर्ती

बढ़ती गर्मी और उमस के बीच चमकी बुखार के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं. चमकी बुखार से पीड़ित कई बच्चों को पिछले कुछ दिनों में एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. ताजा अपडेट के अनुसार एसकेएमसीएच में चमकी बुखार से पीड़ित 4 बच्चे भर्ती हैं. जिसमे से 3 बच्चों में AES की पुष्टि हो चुकी है.

एसकेएमसीएच में एक सस्पेक्टेड बच्चा भी भर्ती है. AES पुष्टि वाले बच्चों में दो मोतिहारी का और एक मुजफ्फरपुर का बच्चा है. इधर बीते दिन AES पुष्टि वाली एक बच्ची की मौत भी चमकी बुखा’र से हो चुकी है.

बता दें कि इस साल अभी तक चमकी बुखार के लक्षण वाले 41 बच्चों में AES पुष्टि हो चुकी है जिसमें से 9 बच्चों की मौ’त भी हो चुकी है और कई बच्चे ठीक हो कर घर जा चुके है.

Input : Live Cities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.