इन दिनों बिहार में मानसून के कारण कई नदियां उफान पर हैं. जिसका सीधा असर उत्तर बिहार के कई जिलों समेत ट्रेने का परिचालन पर पड़ रहा है. शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल के दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड के मुक्तापुर-समस्तीपुर स्टेशन डाउन लाइन के मध्य रेल पुल संख्या एक पर बाढ़ के पानी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए कुठ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन और रद्द किया गया है.

शुक्रवार को जयनगर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 03225 जयनगर-राजेंद्रनगर टर्मिनल स्पेशल ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा. इसके साथ ही राजेंद्रनगर टर्मिनल से खुलने वाली 03226 राजेंद्रनगर टर्मिनल-जयनगर स्पेशल ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा. सहरसा से खुलने वाली 03227 सहरसा-बरौनी-राजेंद्रनगर टर्मिनल स्पेशल ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा. राजेंद्रनगर टर्मिनल से खुलने वाली 03228 राजेंद्रनगर टर्मिनल-बरौनी-सहरसा स्पेशल ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा.


जयनगर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 05554 जयनगर-भागलपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा. भागलपुर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 05553 भागलपुर-जयनगर स्पेशल ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा. मनिहारी से खुलने वाली 05283 मनिहारी-जयनगर स्पेशल ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा. जयनगर से खुलने वाली 05284 जयनगर-मनिहारी स्पेशल ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा. समस्तीपुर से खुलने वाली 05589 समस्तीपुर-दरभंगा स्पेशल ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा. इसके साथ ही दरभंगा से खुलने वाली 05590 दरभंगा-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा.



Leave a Reply