BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर; गायघाट में दूसरी बार थानाध्यक्ष बने नरेन्द्र कुमार , संभाला कार्यभार

Repoted by Deepak

गायघाट। नरेन्द्र कुमार गायघाट थाने में गुरूवार को थानाध्यक्ष के पद पर दूसरी बार योगदान दिया। प्रशिक्षु डीएसपी अमित कुमार ने उन्हें अपना प्रभार सौंपा। पूर्व में नरेन्द्र कुमार गायघाट थाने में कार्यरत थे। जबकि अमित कुमार प्रशिक्षु डीएसपी के पद पर योगदान दिया था। एसएसपी की ओर से जारी आदेश के बाद नरेंद्र कुमार पुनः दूसरी बार थानाध्यक्ष के पद पर योगदान दिया।2 हजार लीटर से अधिक शराब के मामले का अनुसंधान करने वाले पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने एक-एक कर सभी थानों के अनुसंधान करने वाले पुलिस पदाधिकारियों से केस के संबंध में जानकारी ली।उन्होंने कहा कि शराब माफियाओं पर नकेल कसने में कोताही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल अभियुक्तों की गिर’फ्तारी जल्द से जल्द करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.