Breaking NewsDELHI

CAA के खि’लाफ प्रद’र्शनों के बीच दिल्ली मेट्रो पर भारी असर, मंडी हाउस समेत कई स्टेशन बंद, जानें पूरी जानकारी…

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में प्रद’र्शनों की आशंका के मद्दे’नजर शुक्रवार को मंडी हाउस सहित कई मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए। डीएमआरसी ने बताया कि जौहरी एन्क्लेव और दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिए गए हैं। डीएमआरसी ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि मंडी हाउस, जनपथ मेट्रो स्टेशनों को भी बंद कर दिया गया है।

दोनों स्टेशनों में एंट्री और एग्जिट को बंद किया गया है।


दोनों स्टेशनों में एंट्री और एग्जिट को बंद किया गया है। डीएमआरसी ने ट्वीट किया है, ”285 मेट्रो स्टेशनों में से वायलेट लाइन पर चावड़ी बाजार, लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट, पिंक लाइन पर जाफराबाद और मौजपुर..बाबरपुर तथा मजेंटा लाइन पर जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्टेशनों को सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश पर बंद कर दिया गया है।

इनके अलावा राजीव चौक, प्रगति मैदान और खान मार्केट स्टेशनों के भी प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं। हालांकि राजीव चौक पर लोग ट्रेन बदल सकेंगे। अन्य स्टेशनों पर मेट्रो सेवा सामान्य रूप से चल रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.