मुजफ्फरपुर में कोरोना टीकाकरण महाअभियान की सोमवार को शुरुआत हुई। सदर अस्पताल में टीका लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान ही कतार में जबरन घुसने को लेकर विवाद हो गया। एक युवक हंगामा करने लगा। सिक्योरिटी गार्ड के साथ आरोपी युवक ने हाथापाई भी की।

सदर अस्पताल में टीका लेने के लिए सुबह 10 बजे से ही गहमागहमी का माहौल रहा। सभी को कतार में खड़ा कर टिकाकरण शुरू किया गया। इसी बीच एक युवक कतार के बीच मे जा घुसा। अन्य लोगों ने उसे डांट फटकार कर बाहर निकाल दिया। युवक स्थानीय होने का धौंस देते हुए देख लेने की धमकी देने लगा। हल्ला हंगामा होता देख दो गार्ड मौके पर पहुंचे। युवक को खींचकर बाहर हटाया। वह गार्ड से भी उलझ गया। धमकाने लगा।

कई सेंटर पर हंगामा
कतार में खड़े अन्य लोगों ने आरोपी युवक को जबरन उसे वहां से हटाया। इस दौरान जमकर हाथापाई भी हुई। इससे टिकाकरण कार्य कुछ देर के लिए बाधित हुआ। शहरी क्षेत्र के अन्य केंद्रों पर भी कुछ ऐसे ही हालात बने हुए हैं। सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद भी लोग एक दूसरे से आगे निकलकर टिका लेने का प्रयास कर रहे हैं। इस कारण हंगामा की स्थिति उतपन्न हो रही है।

आज फिर टीका का डोज आने की संभावना
सोमवार की रात तक मुख्यालय से टीका का डोज आने की संभावना है। क्योंकि, 20 हजार डोज आज शाम तक समाप्त हो जाएगा। अगर रात तक टीके की खेप नहीं पहुंची तो कल फिर इस महाअभियान को झटका लग सकता है। शहर में 38 केंद्रों पर कोरोना का टीका दिया जा रहा है। मुख्यालय से 20 हजार की डोज जिला को मिला था।



Leave a Reply