सीवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की बेटी हेरा शहाब की सगाई मोतिहारी के चर्चित किसान सैयद इफ्तेखार अहमद के पुत्र शादमान से हुई, जिसमें कई विधायक और पूर्व मंत्री भी शामिल हुए। मोतिहारी की रानी कोठी (पुरानी हवेली) में रॉयल अंदाज में समारोह का आयोजन हुआ। बहन की सगाई में ओसामा ने पिता की जिम्मेदारी निभाई।

पिता का स्थान संभाला
सीवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के निधन के बाद उनके बेटे ओसामा ने जिम्मेदारी संभाली। सीवान से कई विधायकों, पूर्व मंत्री व अन्य गणमान्य लोगों के साथ ओसामा अपनी बहन हेरा शहाब की सगाई के लिए सीवान से मोतिहारी पहुंचे, जहां मोतिहारी के रानी कोठी (पुरानी हवेली) में सैयद इफ्तेखार अहमद के बेटे सैयद शादमान के साथ सगाई हुई। इस पूरे समारोह में ओसामा ने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया, हालांकि इस दौरान शहाबुद्दीन की कमी खली।

सम्पन्न किसान के बेटे शादमान हैं MBBS
शादमान एक MBBS हैं। उन्होंने लखनऊ से MBBS की डिग्री हासिल की है। वहीं, उनके पिता सैयद इफ्तेखार मोतिहारी जिले के चर्चित सम्पन्न किसान हैं। उनके पास रानी कोठी हवेली, मार्केट के अलावा करोड़ों की संपत्ति है। मोतिहारी में उनकी काफी प्रतिष्ठा है। शादमान अपने 3 बहनों के अकेले भाई है।

वहीं, हेरा शहाब भी MBBS हैं। उन्होंने हैदराबाद से MBBS की पढ़ाई की है। सीवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की 3 संतानों में हेरा शहाब बड़ी बेटी हैं।
मौजूद रहे कई विधायक व पूर्व मंत्री
इस सगाई समारोह में शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा, सीवान सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी, रघुनाथपुर से विधायक हरिशंकर यादव, और पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी के अलावा कई VIP मौजूद रहे।



Leave a Reply