BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में आज जमकर बरसेंगे बादल, विभाग ने जारी किया अ’लर्ट

बिहार में दक्षिण पश्चिम मानसून थोड़ा कमजोर देखने को मिल रहा है. राज्य में बारिश भी काफी कम दर्ज की जा रही है. हालांकि प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए बिहार के सभी जिलों के लिए ग्रीन अलर्ट जारी किया है.

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि राज्य में मानसून की सक्रियता में थोड़ी कमी देखी जा रही है. जिसके चलते आने वाले अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के तापमान में कोई खास परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा. मौसम वैज्ञानिक ने बिहार में अगले 24 घंटों के लिए ग्रीन अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के अधिकांश भागों में आंशिक बादल छाए रहेंगे. वहीं कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है.

बता दें कि उत्तर बिहार और नेपाल में हो रही लगातार बारिश होने से कई जिलों के नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. वहीं इससे निजात पाने के आसार अभी दूर-दूर तक दिखाई नहीं पड़ रहे हैं. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.