जिले में बूढ़ी गण्डक नदी अब तांडव मचाने लगी है. नदी के बढ़े जलस्तर की वजह से नदी के मुख्य सुरक्षा बांध पर लगातार दबाव बढ़ रहा है. वही पानी के बढ़े जलस्तर की वजह से कांटी के कोठिया मन के समीप मुख्य सुरक्षा बांध से पानी का रिसाव तेजी से शुरू हो गया है. जिसकी सूचना मिलने के बाद मुज़फ्फरपुर जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग ने हरकत आते हुए युद्धस्तर पर बांध को बचाने की कवायद शुरू कर दी गई है.
अभी हालात की गंभीरता को देखते हुए कांटी के सुरक्षा बांध पर जलसंसाधन विभाग एव मुज़फ्फरपुर के कई प्रशासनिक अधिकारी खुद बांध पर डटे हुए है. वही अभी भी बांध के रिसाव को रोकने के लिए जल संसाधन विभाग की फ्लड फाइटिंग टीम लगातार काम मे जुटी हुई है.

उधर जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर प्रणव कुमार ने कांटी प्रखंड के अंतर्गत मिठनसराय एनएच-57 पर चलाए जा रहे सामुदायिक किचेन और मेडिकल कैंप का निरीक्षण किया. भोजन की गुणवत्ता को जिलाधिकारी द्वारा परखा गया. स्थानीय लोग जो nh57 पर रह रहे हैं उनसे जिलाधिकारी ने बात की, उनके समस्याओं से वे रूबरू हुए. स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी लोकल प्रॉब्लम से जिलाधिकारी को अवगत कराया.

जिलाधिकारी द्वारा इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी, अपर समाहर्ता आपदा एवं पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को आवश्यक निर्देश दिए गए. पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को अस्थाई शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

जिलाधिकारी शेखपुर माई स्थान स्थित सामुदायिक किचेन का मुआयना किया. बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की .कार्यपालक अभियंता को तत्काल वहां अस्थाई शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया साथ ही अंचल अधिकारी को पॉलिथीन सीट्स की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया एवं कहा कि बाढ़ पीड़ित पीड़ितों के हितों के मद्देनजर किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
मारवाड़ी स्कूल के प्रांगण में चल रहे समुदायिक केंद्र एवं लोगों की स्थिति का मुआयना जिलाधिकारी के द्वारा किया गया. वहां बड़ी संख्या में पीड़ित रह रहे हैं. उक्त स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया. जिलाधिकारी चंदवारा पहुंचे और पदाधिकारियों के साथ बोट पर सवार हो आसपास के गांवों में,जो पानी से घिरे हुए हैं उन गांवों का मुआयना किया. तत्पश्चात उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए.
Input : LiveCities



Leave a Reply