BIHARBreaking NewsSTATE

दिनद’हाड़े अं’धाधुंध फायरिंग; दुकान में बैठे बिजनेसमैन को भूना, दो सगे भाइयों का ह’त्यारोपी था मृ’तक

सीवान के नगर थाना के चौक बाजार स्थित गणेश मार्केट में अपने दुकान पर बैठे एक व्यवसायी की दि’नद’हाड़े अप’राधियों ने गो’ली मा’रकर ह’त्या कर दी। शहर के पॉश इलाके में ता’बड़तोड़ फा’यरिंग से चारो ओर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सीवान नगर थाना के दलदारी मोहल्ले के रहने वाले योगींद्र प्रसाद उर्फ मुन्ना अग्रवाल नगर थाना के चौक बाजार स्थित गणेश मार्केट में अपने उषा सिलाई मशीन की दुकान पर बैठे थे। बेखौफ अपराधियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी और बिजनेसमैन को भून डाला।

वहीं, गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज सुनकर स्थानीय लोग सहम गए और देखते ही देखते शहर में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं, कुछ देर बाद लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो योगींद्र खून से लथपथ होकर गिरे हुए थे। आननफानन में लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

जमीनी विवाद में हत्या की आशंका

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि लगभग 8 साल पहले मृतक योगींद्र प्रसाद उर्फ मुन्ना अग्रवाल के दो भाईयों की हत्या कर दी गई थी, जिसमें मृतक योगींद्र प्रसाद जेल भी जा चुका है।वहीं, स्थानीय लोग दबी जुबान से आशंका जता रहे हैं कि मृतक योगिंद्र प्रसाद की हत्या उसके भतीजे ने ही अपने पिता की हत्या के बदले में की है। इधर व्यवसायी की हत्या की खबर आग की तरह सीवान में फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने में जुट गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.