Breaking NewsNational

SBI के ग्राहक ध्यान दें…10 और 11 जुलाई को ये सर्विसेज रहेंगी प्रभावित, जानें डिटेल्स

नई दिल्ली. अगर आप देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई (State Bank of India) के ग्राहक हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. बैंक की कुछ सर्विसेज 10 और 11 जुलाई को प्रभावित रहने वाली हैं. एसबीआई (SBI) ने ट्वीट कर जानकारी दी. ऐसे में अगर आपको कोई जरूरी डिजिटल लेनदेन करने हैं तो उसे जल्द पूरा कर लें.

एसबीआई बैंक ने ट्वीट कर ग्राहकों को जानकारी दी है कि मेंटेनेंस एक्टिविटी (Maintenance Activity) के चलते 10 जुलाई को रात के 10.45 बजे से 11 जुलाई की सुबह 12.15 तक इंटरनेट बैंकिंग, योनो, यूपीआई और योनो लाइट की सर्विसेज काम नहीं करेगी.

एक दूसरे ट्वीट में एसबीआई अपने ग्राहकों से अपील की है कि वे लगातार अपने पासवर्ड को बदलते रहें. ऑनलाइन पासवर्ड का चेंज करना वायरस के खिलाफ वैक्सीन की तरह है. ऐसे में खुद को साइबर फ्रॉड से बचाएं.


एसबीआई के 44 करोड़ ग्राहकों पर चीनी हैकर्स की नजर!
गौरतलब है कि साइबर सुरक्षा शोधकर्ताओं ने एसबीआई ग्राहकों के लिए चेतावनी जारी की है. दरअसल, भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों पर चीनी हैकर्स की नजर है. चीनी हैकर्स एसबीआई ग्राहकों के अकाउंट से पैसे निकाल रहे हैं. चीनी मूल के हैकर्स फिशिंग स्कैम के साथ बैंक यूजर्स को निशाना बना रहे हैं. इसके लिए हैकर्स उन्हें एक विशेष वेबसाइट लिंक का उपयोग करके अपना केवाईसी अपडेट (KYC update) कराने के लिए कह रहे हैं. इसके बदले 50 लाख रुपये के फ्री गिफ्ट का ऑफर दिया जा रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.