BIHARBreaking NewsCRIMEMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में झोपड़ी को बनाया था श’राब छिपाने का अड्डा, उत्पाद विभाग ने मा’रा छापा तो भाग निकला मुख्य धंधेबाज

प्रदेश में शराबबंदी के बावजूद भी धंधेबाज बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी मुजफ्फरपुर जिले में शराब का धंधा चल रहा है। इस पर रोकथाम के लिए लगातार उत्पाद और पुलिस विभाग द्वारा कार्रवाई भी की जाती है। लेकिन, शराब की बिक्री जारी है। ताजा मामला कुढ़नी थाना के भवानीपुर का है। जहां धंधेबाजों ने शराब को एक झोपड़ी में रख दिया था।

दो साथियों को पकड़ लिया

शुक्रवार की सुबह इसकी भनक उत्पाद विभाग को लगी। उत्पाद अधीक्षक संजय राय के निर्देश पर रविशंकर ने टीम के साथ धावा बोला। टीम को देखते ही मुख्य कारोबारी छोटू झोपड़ी से निकल कर भागा। वहीं मौके से उसके दो साथियों को पकड़ लिया गया । उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों की पहचान राहुल और प्रभाकर के रूप में हुई है। झोपड़ी की जब तलाशी ली गयी तो वहां से अरुणाचल प्रदेश निर्मित 45 कार्टन शराब बरामद हुई। इसके अलावा कुछ शराब की बोतलें भी मिली।

सप्लाई करने की थी तैयारी

अरुणाचल से ही धंधेबाजों ने शराब की खेप को मंगाया था।जिसे शुक्रवार रात विभिन्न इलाके में सप्लाई करने की तैयारी थी। लेकिन, उत्पाद विभाग को इसकी भनक लगी और धंधेबाज़ों के मंसूबे पर पानी फिर गया। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि फरार धंधेबाज़ की तलाश में छापेमारी की जा रही है। शीघ्र ही उसे भी दबोच लिया जाएगा। कई बॉर्डर को पार करने के बाद जिले में शराब की खेप कैसे पहुंच रही है। आखिर कहां पर कमी है, जिससे बॉर्डर पर जांच करने वाली टीम को पता नही लगता है । या इसमें कोई गहरी साजिश है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.