Breaking NewsCelebritiesEntertainment

रानू मंडल की पर्सनल लाइफ पर हिमेश रेशमिया ने क्या कहा ? जानें…

सोशल मीडिया की सिंगिंग स्टार रानू मंडल को फिल्मी गीत गाने का मौका देने वाले मशहूर संगीतकार हिमेश रेशमिया का कहना है कि वह मंडल की निजी जीवन की घट’नाओं के बारे में टिप्पणी नहीं कर सकते।रेशमिया ने कहा, अगर मंडल की पेशेवर गायकी के नजरिये से आप मुझसे कोई सवाल करें, तो मैं ज’वाब दे सकता हूं। लेकिन उनके निजी जीवन की किसी घ’टना पर टिप्पणी का मुझे कोई ह’क नहीं बनता।गौरतलब है कि मूल रूप से फिल्म ‘शोर’ (1972) के लिये लता मंगेशकर के गाये गाने ‘एक प्यार का नगमा है’ गाकर मंडल सोशल मीडिया पर खासी मशहूर हो गयी थीं। इसके बाद रेशमिया ने उनसे एक फिल्मी गाना गवाया था।

मंडल अलग-अलग कारणों से सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बनी रहती हैं।हिन्दी फिल्मों के पुराने हिट गानों को नये रूप में पेश करने के बढ़ते चलन पर रेशमिया ने कहा, नये संगीतकारों में काफी प्रतिभा है। लेकिन अक्सर वे मौलिक संगीत रचने के बजाय पुराने हिट गानों को नये रूप में परोसने के चलन में शामिल हो जाते हैं, ताकि फिल्म निर्माता उनके इन रीमिक्स गानों को मंजूर करते हुए उन्हें काम का मौका दे दें।

नये संगीतकारों को असुरक्षा की भावना छोड़कर ज्यादा से ज्यादा मौलिक काम करना चाहिये और महान संगीत रचने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिये।रेशमिया 31 जनवरी को पर्दे पर उतरने वाली अपनी फिल्म ‘हैप्पी, हार्डी एंड हीर’ के प्रचार के लिये इंदौर आये थे। यह बतौर अभिनेता उनकी 10वीं फिल्म है जिसमें वह दोहरी भूमिका में नजर आयेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.