BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : बड़े-बड़े गड्‌ढों की वजह से आवागमन में दि’क्कत / ऐसा भी’षण जाम कि एक किमी तय करने में लग गए तीन घंटे

बेतरतीब निर्माण व सड़कों पर बन गए बड़े-बड़े गड्‌ढों की वजह से सोमवार को पूरे शहर में दिनभर भीषण जाम लगा रहा। सोमवार होने के कारण सड़कों पर दबाव भी अधिक था। लोग जिस गली से निकलते थे, वहीं फंस जा रहे थे। एक किलोमीटर की दूरी तय करने में 3 घंटे लग गए। मिठनपुरा के क्लब रोड, मोतीझील, मरीन ड्राइव रोड, मिठनपुरा-भगवानपुर रोड, जूरन छपरा समेत अधिकतर सड़कों पर वाहनों की कतारें लगी रहीं।सुबह मेयर सुरेश कुमार लक्ष्मी चौक स्थित आवास से दफ्तर के लिए निकले ताे भीषण जाम में फंस गए। उन्होंने कहा कि गड्‌ढों को भरने के लिए गिराए गए राबिश को समतल नहीं किया गया।

इससे मरीन ड्राइव रोड में परेशानी हो रही है। कई दिनों से जाम लग रहा है। मोतीझील समेत कई अन्य स्थानों पर राबिश गिराने के बाद ठेकेदार ने उसे समतल नहीं किया। इसके अलावा अन्य सड़कों पर भी गड्‌ढे आवागमन में बाधक बन रहे हैं।

बोले अफसर- बारिश से होती बाधा

क्लब रोड में नाला ढलाई की वजह से सुबह मंे तीन घंटे तक भीषण जाम रहा। एक किलोमीटर की दूरी तय करने में लोग 3-3 घंटे तक जाम में फंसे रहे। उधर, विभागीय अधिकारी का कहना है कि भारी बारिश के कारण परेशानी हो रही है। पिछले दिनों नाला व जलजमाव को लेकर लोगों ने जाम किया था। बीती रात 6 घंटे का समय पानी निकालने में लगा। इस कारण दिन में ढलाई कार्य कराना पड़ा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.