Repoted by Deepak
गायघाट। बेनीबाद थाने में बाढ़ का पानी सोमवार को घुस गया।मुजफ्फरपुर जिले का बड़ा इलाका बाढ़ की चपेट में है । स्थिति यह है कि बेनीबाद पुलिस थाने में भी बाढ़ का पानी भर गया है और पुलिसकर्मी उचे स्थान छत पर शरण लिये हुए हैं।बिहार में लगातार हो रही बारिश (Flood in Bihar) के कारण जिले के सभी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। बागमती का पानी बेनीबाद थाना क्षेत्र में चारों तरफ फैल चुका है.बेनीबाद थाने के अंदर पानी भर गया है. जिस कारण पुलिसकर्मी अगर बगल में ऊँचे शरण लेने लगे हैं। ऐसे में पुलिस कर्मियों को खाने से लेकर पीने की पानी तक की किल्लत हो रही है।सड़क पर पानी का बहाव भी तेज है। ऐसे में पीने की पानी की भी थाना परिसर में किल्लत हो रखी है।कई इलाके जलमग्न”थाना परिसर में पानी घुस जाने से परेशानी तो बढ़ गई है, लेकिन ड्यूटी तो करनी हैं. हालात चाहे जो भी हो पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी से पीछे नहीं हट सकते हैं. लगतार 4 दिनों से बढ़ रही बाढ़ के पानी के कारण पुलिसकर्मी के सामने काफ़ी स’मस्या बरक़रार है।






Leave a Reply