BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

गायघाट में बाढ़ से मची तबाही, तीन दर्जन गांव घिरे, सड़कों पर बह रहा पानी

दीपक कुमार।मुजफ्फरपुर

गायघाट। प्रखंड क्षेत्र में बेनीबाद के बागमती नदी के उफान से तीन दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की पानी से घिर गया है। बाढ़ का पानी नए-नए इलाकों में तेजी से फैल रहा है। कई सड़कों पर पानी बहने से यातायात प्रभावित हो गया है।प्रखंड के कई सड़क पर पानी की तेज बहाव हो रहा है। बाढ़ का पानी शिवदाहा, तेजौल, बरूआरी, जमालपुर कोदई, लदौर में सड़क पर बह रहा है। आधे दर्जन स्थानों पर सड़क टूट रही है। जिससे शिवदाहा- बरूआरी सड़क पर यातायात ठप हो गया है। बरूआरी से शिवदाहा जाने वाली सड़क में कई स्थानों पर बाढ़ का पानी बह रहा है। बरूआरी से शबास टोल जाने वाली सड़क पर भी पानी बह रहा है। प्रखंड के तीन दर्जन से अधिक गांव बाढ़ के पानी से घिर गया है। बाढ़ के पानी चौर में फैलने के बाद अब गांव में घुस गया है।इधर शिवदाहा,हरपुर, महेशवाड़ा ,जहांगीरपुर गांव टापू में तब्दील हो गया है। चारों ओर तबाही का मंजर दिखने लगा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.