BHAGALPURBIHARBreaking NewsCRIMESTATE

#BHAGALPUR; जंक्शन से बच्चा चो’री में नर्सिंग होम संचालक समेत अब तक 3 लोग गि’रफ्तार, जानें…

भागलपुर जंक्शन से बीते तीन दिसंबर को चुराए गए ढाई वर्षीय बच्चे को रेल पुलिस ने बुधवार को मोतिहारी के अरेराज से ब’रामद कर लिया। मामले में अबतक तीन लोगों की गिर”फ्तारी हुई है और दो प्राथ’मिकी द’र्ज की गई है।इससे पहले भागलपुर रेल पुलिस ने मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना के भीखनपुर में एक नर्सिंग होम के संचालक को गिर’फ्तार किया। नर्सिंग होम संचालक ने ही बच्चे को एक लाख 30 हजार रुपये में अरेराज की महिला रिश्तेदार के हाथों बेचा था। वहीं मंगलवार को भागलपुर स्टेशन से सारिका और कल्पना बच्चा चो’री करते हुए गि’रफ्तार हुई थी, जिससे पूछताछ में रैके’ट का खु’लासा हुआ।

अहियापुर पुलिस के मुताबिक, गिर’फ्तार भीखनपुर गांव का विजय चौधरी भवानी नर्सिंग होम का संचालन करता है, जबकि नर्स सारिका कुमारी व कल्पना मुंगेर की रहने वाली है। सारिका ने पूछताछ में बताया कि तीन दिसंबर को उनलोगों ने लखीसराय के पिपरिया थाना के कोयलीपुर गांव के सुविंदर सिंह की पत्नी रूबि देवी से भागलपुर स्टेशन पर उसके बच्चे प्रिंस को चुराया था। उनलोगों ने बच्चे को मुजफ्फरपुर के विजय चौधरी को पहुंचा दिया। इसके बाद भागलपुर जीआरपी ने लखीसराय से रूबि देवी को बुलाया और दोनों महिलाओं की पहचान कराई। फिर जीआरपी और आरपीएफ की टीम रूबि देवी और सारिका के साथ मुजफ्फरपुर रवाना हो गई।

जहां देर रात विजय चौधरी को अहियापुर से दबोचा गया। विजय चौधरी ने बताया कि बच्चे को उसने अरेराज में बेचा है। इसके बाद पुलिस की टीम विजय चौधरी को लेकर अरेराज पहुंची और ब’च्चे को बराम’द किया। मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी ने अहियापुर थाने पहुंचकर माम’ले की छानबीन की। वहां से चो’री किए गए बच्चों के बारे में भी विजय से पूछताछ की जा रही है। उधर, बच्चे की मां रूबि देवी ने बताया कि नवगछिया स्थित मा’यके से घर लौट रही थी। साथ में प्रिंस भी था। भागलपुर जंक्शन से वह गा’यब हो गया था। रूबि ने बच्चा चोरी का आवेदन जीआ’रपी थाना में दिया था। भागलपुर रेलवे स्टेशन से तीन दिसंबर को बच्चा चो’री की घट’ना सीसीटीवी कैमरे में कैद है।आरपीएफ इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि मंगलवार को दोनों महिलाएं बरारी निवासी कल्पना देवी और अमृत ठाकुर के 13 महीने के बच्चे शिवम को चो’री कर भा’ग रही थी। एक सिपाही को शक हुआ।

उसने स्टेशन के चाइल्ड लाइन को बताया और चोरी कर भाग रही सारिका को पकड़ लिया। इसके बाद कल्पना भी पकड़ाई। उनके पास से दो मोबाइल और डेढ़ भर के सोने की चेन मिली। दोनों महिला ठीकठाक घर की लग रही थी। एसआरपी ने बताया कि विजय कुमार डॉक्टर नहीं है, लेकिन वह क्लीनिक चलाता है। भागलपुर में पकड़ी गई दोनों महिलाओं में सारिका 23 साल और कल्पना 19 साल की है। हालांकि पूछताछ में कल्पना खुद को नाबालिग बता रही है। उसकी जांच कराई जाएगी। शोभा देवी ने पूछताछ में बताया है कि उसे तीन बेटियां हैं। एक बेटा भी था जो मर गया था। इसलिए उसने बेटे की चाहत में क’र्ज लेकर एक लाख 30 हजार रुपये में प्रिं’स को खरीदा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.