BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

करंट लगने से युवक की मौ’त: मुजफ्फरपुर में करंट लगने से युवक की गई जान, लोगों ने सड़क पर जमकर किया बवाल

मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर में बिजली करंट लगने से घायल युवक की इलाज़ के दौरान रविवार को मौत हो गयी। घट’ना से गु”स्साए लोगों ने मलाही चौक एसएच 74 पर श’व को रखकर सड़क जाम कर हं”गामा करना शुरू कर दिया ।

इलाज के दौरान मौत

रघुनाथपुर निवासी राजकिशोर राम का पुत्र सोनू कुमार (24 वर्ष) को बिजली के तार की चपेट में आने से करंट लगी थी। जिसके बाद परिजनों ने उसे सरैया सीएचसी में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। मुआवजा की मांग को लेकर परिजन ने सड़क जाम कर दिया। करीब 3 घंटों तक सड़क जाम लगा रहा।

3 घंटे तक लगातार प्रदर्शन
जाम होने की सूचना मिलने पर पारु थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशितों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, बिना मुआवजा मिले कोई भी जाम हटाने को तैयार नहीं हुए। करीब तीन घंटे तक लोग प्रदर्शन करते रहे। स्थानीय जनप्रीतिनिधियों के हस्तक्षेप और मुआवजा दिलाने का आश्वासन देने के बाद लोग शांत हुए। इसके बाद शव को उठाकर लोग दाह संस्कार करने ले गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.