
लेकिन बाद में मैं जब पैसा कमाने लगा तो उन्हें मुझ पर यकीन आया। मैंने घर के आंगन में जब एक महं’गी गाड़ी लाकर खड़ी की तो मेरे पिता ने मेरे से पूछा कि ये किसकी गाड़ी है? मैंने कहा मेरी। उन्होंने पूछा ये तुमने कैसे खरीदी। तो मैंने जवाब दिया कि जो मैं म्यूजिक बनाता हूं उससे जो पैसे मिलते हैं उससे खरीदी है। तब उन्होंने कहा कि क्या गाने बनाने से पैसे भी आते हैं?बादशाह ने कहा कि मेरे पिता को इससे मतलब नहीं कि मैं टीवी पर आ रही हूं, उन्हें मतलब है कि मैं पैसे कमा रहा हूं न?

जिससे मैं सर्वाइव कर सकूं। आपको बता दें कि बादशाह ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में की। उन्होंने अभी तक कई हिट दिए जिसमें सैटर्डे-सैटर्डे, कर गई चुल, वखरा स्वैग, मर्सी और बज जैसे गाने शामिल हैं। इस साल अगस्त में उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा संग फिल्म ‘खानदानी शफाखाना’ में भी मुख्य किरदार निभाया है।




Leave a Reply