अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की फिल्म बंटी और बबली साल 2005 में रिलीज हुई थी। उस समय की ये हिट साबित हुआ था। इस फिल्म का गाना कजरा रे हर किसी की जुबां पर छाया हुआ था। इस गाने के जरिए अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को एक अलग ही अंदाज में देखा गया था। अब लगभग 14 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है।
आज यशराज फिल्म्स ने बंटी और बबली 2 के लिए ऑफिशियल अनाउंसमेंट साथ सैफ और रानी मुखर्जी की फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है। नए पोस्टर ये कंफर्म हो गया है कि सैफ अली खान ने अभिषेक बच्चन को इस फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा है। खबरों की मानें तो हालांकि पहले अभिषेक बच्चन को ही अप्रोच किया गया था, लेकिन इस बार उन्होंने फिल्म का हिस्सा होने से मना कर दिया।
वहीं सैफ भी पहले इस फिल्म का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया था हालांकि अब अब वे राजी हो गए हैं। इस तरह सैफ और रानी 11 साल बाद साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे। इससे पहले सैफ और रानी को फिल्म ‘हम तुम’ और ‘ता रा रम पम’, ‘थोड़ी प्यार थोड़ा मैजिक’ में देखा गया था। 
‘बंटी और बबली 2’ से सैफ अली खान ने अभिषेक बच्चन को किया रिप्लेस, देखे…

Related tags :


Leave a Reply