BIHARBreaking NewsSTATE

शहीद जवान का पा’र्थिव शरीर पहुंचा घर:औरंगाबाद में भारत के सपूत के अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़; नम आंखों से लोगों ने दी अंतिम विदाई

औरंगाबाद में नेवी जवान राज दीपक का पार्थिव शरीर गोठानी गांव में पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। अंतिम दर्शन को हजारों की संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। पोरबंदर से आए नेवी जवान और स्थानीय आर्मी ऑफिसर ने उन्हें उन्हें अंतिम सलामी दी। भारत माता के सपूत की यात्रा में लोग भारत माता की जय के नारे लगाते निकले।

रफीगंज प्रखंड के कोठवारा पंचायत के गोठानी गांव में अनिल सिंह के पुत्र राज दीपक (23 वर्ष) की गुजरात के पोरबंदर में 30 जून को ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे मे मौत हो गई थ। राज दीपक का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह अपने पैतृक गांव गोठानी पहुंचा तो गांव वालों की आंखें नम हो गई। राज दीपक की मां के चीत्कार से सभी का दिल पसीज गया।

शहीद राज दीपक के भाई भानूप्रताप सिंह ने कहा कि राज दीपक 2016 मे नेवी टेक्निकल पद पर पोरबंदर गुजरात में कार्यरत थे। 30 जून को वे ड्यूटी के बाद सेमिनार में शामिल होने के लिए अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार से NXF 314 नवल एयल इनक्लेव एयरपोर्ट रोड यूनिट मे जा रहे थे। इसी क्रम में दोनों तरफ से आ रहे ट्रक के ओवरटेक करने के दौरान टक्कर मार दी। आनन-फानन में अफसरों ने उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां राज दीपक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ,तो वही दुसरे साथी की भी हालात गंभीर है।

शहीद राज दीपक के पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो प्रखंड क्षेत्र के हजारों की संख्या मे ग्रामीण शामिल होने पहुंचे। शहीद राज दीपक के भाई ने मुखाग्नि दी । पोरबंदर से आए नेवी जवानों और स्थानीय आर्मी ऑफिसर द्वारा सलामी दी गई।

भारत माता की जय,,, नारे लगाते ग्रामीण।

भारत माता की जय,,, नारे लगाते ग्रामीण।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.