वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) जंगल से सटे सेवरही बरवा गांव के सरेह में शुक्रवार को बाघ ने हमला कर एक युवक को मार डाला। इसकी सूचना से हड़कंप मच गया। मृत युवक सेवरही बरवा गांव निवासी पिता सुरेश मांझी का पुत्र बंका मांझी ( 24) था। गुदगुदी पंचायत के मुखिया नसीम अख्तर के अनुसार, बंका मांझी दोपहर दो बजे गांव के पास मसान नदी के सरेह में घास काट रहा था। इस बीच गन्ने के खेत में छिपे बाघ ने हमला कर दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। बाघ शव को गन्ने के खेत में ले जाने लगा। मगर वहां से कुछ दूरी पर मौजूद पशुपालकों के चिल्लाने पर शव छोड़कर खेत में छिप गया। इसकी सूचना चिउटहां वन कार्यालय को दी गई, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में आक्रोश दिखा। चिउटहां वन कार्यालय के वन पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद ङ्क्षसह ने कहा कि बाघ के हमले में मौत की सूचना मिली है। वनकर्मियों को भेजा गया है। ग्रामीणों को सरेह में नहीं जाने को कहा गया है। घटना के बाद युवक मां और पत्नी सविता देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। युवक की तीन बच्चियां अनाथ हो गई। गौरतलब है एक दिन पूर्व बाघ ने यहां पर एक बकरी का शिकार किया था। बारिश के कारण वनकर्मियों को बाघ के पगमार्क नहीं मिले थे।
खेलने के दौरान पानी भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत
गायघाट (मुजफ्फरपुर), संस :थाना क्षेत्र के पटशर्मा गांव में एक बालक की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। मृतक पटशर्मा निवासी रामनाथ राय का साढ़े पांच वर्षीय पुत्र आदित्य राज बताया गया है। बताया जा रहा है कि आदित्य दरवाजे पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी बीच वह पानी भरे गड्ढे के किनारे में चला गया जहां पैर फिसलने से वह गड्ढे में डूब गया। कुछ देर बाद बच्चों ने इसकी जानकारी उसकी मां को दी। जबतक लोग पहुंचे उसकी मौत हो चुकी थी। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु एसकेएमसीएच भेज दिया गया है।




Leave a Reply