BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान को किया पार, मुजफ्फरपुर के कटौझा में करीब एक मीटर ऊपर बह रहा पानी

नेपाल और मुजफ्फरपुर में हो रही लगातार बारिश के बाद नदियां उफान पर है. बागमती नदी जिले के कटौझा में खतरे के निशान के करीब 1 मीटर ऊपर बह रही है. बागमती नदी का जलस्तर 56.22 m है. जबकि खतरे कि निशाना 55.23 m है. पानी लगभग 1 मीटर ज्यादा है. जिस कारण निचले इलाकों में तेजी से पानी फैलाना शुरू हो चुका है.

नदी का जलस्तर बढ़ने से कटरा और औराई के कई गांव में बाढ़ का पानी घुसा चुका है. वही कटरा प्रखंड के समीप पीपा पुल के एप्रोच पथ पर पानी चढ़ने से कई पंचायतों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क पहले ही टूट चुका है. बकुची मुख्य पथ पर भी पानी चढ़ाने की वजह से आवागमन ठप है. कई इलाकों में घरों में पानी घुस जाने की वजह से लोग ऊंचे स्थान पर जा रहे हैं.

जिला प्रशासन भी बाढ़ की आशंका को लेकर मुस्तैद है. जिला अधिकारी प्रणव कुमार खुद पूरी स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दे रहे हैं. इसको लेकर जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ रहा है. बागमती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.