BIHARBreaking NewsSTATE

मोतिहारी : कोरोना महामा’री से बचाव के लिए मुस्लिम बस्तियों में हो रहा है कोविड टीकाकरण 

-जागरूकता के साथ हो रहा है कोविड टीकाकरण 

  • टीकाकरण के साथ कोरोना प्रोटोकॉल का पालन है जरूरी का संदेश दे रहा है केयर इंडिया

मोतिहारी, 01 जुलाई ।
कोविड 19 से बचाव के लिए पूर्वी चम्पारण के पकड़ीदयाल प्रखंड में लोगो का कोविड-19 का टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण के कार्यों में केयर इंडिया की टीम सहयोग कर रहा है। गुरुवार को प्रखंड अन्तर्गत वार्ड संख्या 15 के मुस्लिम बस्तियों में कोविड-19 टीकाकरण के लिए कैम्प का आयोजन किया गया । जिसमें 18 वर्ष से ऊपर के साथ 45 वर्ष से ऊपर के लाभार्थियों को भी कोविड का टीका दिया गया। टीकाकरण के पूर्व  आधार द्वारा ऑनलाइन सत्यापन किया गया। फिर रजिस्ट्रेशन के बाद  लाभार्थी को टीका दिया गया।  टीकाकरण केन्द्र पर कोरोना प्रोटोकॉल के पालन के साथ टीकाकरण किया गया । वहीँ टीकाकरण के पूर्व  प्रखंड क्षेत्र में चौपाल लगा जागरूकता अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है । 
-लोगों के सन्देह को दूर कर कराया गया टीकाकरण:
पकड़ीदयाल के मुस्लिम बस्तियों में जहाँ लोगों में टीकाकरण के प्रति संदेह होने पर अनुमंडलाधिकारी कुमार रविंद्र , स्वास्थ्य कर्मियों, इमाम, शिक्षकों एवं केयर प्रतिनिधि  सुरैया खान द्वारा लोगों को कोविड 19 टीकाकरण के महत्व व फायदों को समझाकर टीकाकरण कराया गया ।

  • साफ सफाई, मास्क लगाने व शोशल डिस्टेंस का महत्व बताया गया :
    स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को मास्क लगाने, सोशल  डिस्टेंसिंग का पालन करने , समय-समय पर हाथों को साबुन से या सैनिटाइजर से साफ करते रहने के साथ बेवजह घरों से न निकलने की बातें बताई जाती हैं। जिसका अब ग्रामीण पालन कर रहे हैं । जागरूकता के कार्यों में आशा फैसिलिटेटर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्यकर्मी,

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.