Breaking NewsBUSINESS

Gold में पैसे लगाने का है सही समय, महीने भर बाद ही हो जाएंगे मालामाल, जानिए कैसे?

नई दिल्ली. भारतीयो के बीच निवेश के लिए सोना (Gold Investment) सबसे बेहतर विकल्पों में से एक माना जाता है. इस बात का अंदाजा ऐसे लगा सकते हैं कि शादियों के लिए बजट का एक बड़ा हिस्सा सोने की ज्वेलरी और सिक्कों आदि के लिए खर्च किया जाता है. दुनियाभर में भारत दूसरा ऐसा देश है जहां सोने की खपत सबसे ज्यादा होती है. भारत में लोगों के लिए सोना एक कीमती धातु ही नहीं बल्कि शुभ धातु भी है. वहीं, दूसरी ओर अभी सोना रिकाॅर्ड लेवल से 10,000 रुपये सस्ता मिल रहा है. लगातार सोने के भाव गिर रहे है.

ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी गिरावट
कमोडिटी एक्सपर्ट की मानें तो जुलाई के बाद सोना महंगा होगा, ऐसे में निवेश के लिहाज से आपको मोटा रिटर्न मिलेगा, लेकिन खरीदारी आपको महंगा पड़ेगा.एक्सपर्ट बताते हैं कि कीमती धातु की कीमत में गिरावट अस्थायी है और सोने के निवेशकों को इस गिरावट को खरीदारी के अवसर के रूप में देखना चाहिए. सर्राफा विशेषज्ञों के मुताबिक, सोने की कीमत जल्द ही पलट जाएगी और ट्रेंड रिवर्सल के बाद एक महीने में ₹48,500 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच जाएगी.

सोने ने दिया 28 फीसदी का रिटर्न
अगर सोने की निवेश की बात करें तो पिछले साल सोने ने 28 फीसदी का रिटर्न दिया है. उससे पिछले साल भी सोने का रिटर्न करीब 25 फीसदी रहा था. अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए निवेश कर रहे हैं तो सोना अभी भी निवेश के लिए बेहद सुरक्षित और अच्छा विकल्प है, जिसमें शानदार रिटर्न मिलता है. जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में सोने की कीमत में तेजी आएगी, ऐसे में ये आपके पास निवेश का अच्छा मौका है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.