BIHARBreaking NewsSTATE

India Post GDS Recruitment 2021: बिहार ग्रामीण डाक सेवक भर्ती आवेदन की तारिख बढ़ी, जानें डिटेल

भारतीय डाक विभाग की ओर से बिहार सर्कल के लिए ग्रामीण डाक सेवकों के पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि को 14 दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया गया है. अब इन पदों पर अभ्यर्थी 14 जुलाई 2021 तक डाक विभाग की अधिकारिक वेबसाइट http://www.appost.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार बिहार सर्कल में ग्रामीण डाक सेवकों के 1940 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगीं.

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को भारतीय डाक विभाग के जीडीएस भर्ती पोर्टल, appost.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार का दसवीं पास होना अनिवार्य है. उम्मीदवार की उम्र 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए

आपको बता दें कि बिहार पोस्टल सर्किल में ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 27 अप्रैल को शुरू हुई थी, जो कि 26 मई 2021 तक चली थी. हालांकि, विभाग ने आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 30 जून कर दी थी.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.