BIHARBreaking NewsDELHISTATE

दिल्ली में अमित शाह से मिलें जीतनराम मांझी, मिलकर बताया, कौन सी हैं वो तीन बड़ी मांगें, आप भी जानें…

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी  ने अपने पुत्र एवं बिहार सरकार में मंत्री संतोष मांझी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  से उनके आवास पर मुलाकात की है. अमित शाह के साथ उनकी बैठक करीब 1 घंटे तक चली है. जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव भी मौजूद रहे.

हाल के दिनों में मांझी के बिहार में महागठबंधन के साथ जाने की चर्चा भी होती रही है. हालांकि, मांझी ने एनडीए के साथ अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए ऐसी चर्चाओं को खारिज भी किया है. वैसे इस मुलाकात को लेकर जीतनराम मांझी की पार्टी की ओर से यह कहा गया कि मांझी ने गृह मंत्री से माउंटेन मैन दशरथ मांझी को भारतरत्न देने का आग्रह किया है. साथ ही प्राइवेट सेक्टर और न्यायपालिका में आरक्षण लागू करने की भी मांग की है.

बता दें कि रामविलास पासवान के नि’धन के बाद से एनडीए में जीतन राम मांझी का कद बढ़ गया है, लोजपा टूट गई है और चिराग पासवान एनडीए में रहेंगे या महागठबंधन में जाएंगे, इस पर अपने पत्ते नहीं खोल रहे हैं. इसलिए जीतन राम मांझी को हर हाल में बीजेपी अपने साथ बनाए रखना चाहती है, वह बड़े दलित चेहरे हैं.

Input : LiveCities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.