BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : 30 बोतल श’राब संग धंधेबाज गिर’फ्तार, गायघाट पुलिस की का’रवाई

Repoted by Deepak

मुजफ्फरपुर । बिहार में श#राबबंदी लागू है लेकिन अवैध शराब का धंधा रुक नहीं रहा है। जिले में धड़ल्ले से शराब की तस्करी हो रही है। यहां गांव-गांव में शराब के धंधेबाज अड्डा जमाए बैठे हुए हैं।जगह-जगह खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है। शराब माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि आम लोगों को तो छोड़िए, पुलिस वालों को भी नहीं बख्श रहे हैं। शराब के तस्कर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला कर देता हैं। सूबे में धड़ल्ले से शराब की बिक्री हो रही है। पुलिस एवं उत्पाद विभाग का दावा है कि जो भी शरा’बबंदी कानून के खिलाफ काम करेगा उस पर पुलिस का’र्रवाई कर रही है। हालांकि, कुछ दिनों से लगातार श’राब मामलों में श’राब जब्त करने के साथ शराबियों पर कार्रवाई हो रही है।इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कारवाई करते हुए गायघाट पुलिस टीम ने 30 बोतल बिदेशी शराब के संग एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। वही दूसरी ओर थलवाड़ा में 5लीटर देसी चुल्लाई शराब के संग एक और धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। प्रक्षिशु डीएसपी अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के मणिपुर भुसरा में उदय कुंवर के घर से 30 बोतल 180ml का विदेशी शराब जप्त किया गया, वंही एक अभियुक्त जिसकी पहचान रौनक कुमार के रूप में हुई है उसे गिरफ्तार कर लिया गया, दूसरा अभियुक्त उदय कुंवर भाग निकला. साथ ही दूसरी सफलता थाना क्षेत्र के थलवाड़ से मिली जंहा पांच लीटर देसी चुलाई शराब बनाते शत्रुघ्न सहनी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। बताते चलें कि ने गायघाट पुलिस लगातार छापेमारी कर शराब माफियायों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कारवाई करने में जुटी हुई है ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.