मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दोनों आंखों का सफल ऑपरेशन हो गया. दिल्ली एम्स में डॉक्टर टिटियाल ने सीएम के दोनों आंखों का सफल ऑपरेशन किया. ऑपरेशन के बाद वो दिल्ली में ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं. लेकिन अब वो तारीख तय हो गयी जिस दिन मुख्यमंत्री बिहार आ जाएंगे.
बताया जा रहा है 30 जून को दिल्ली से सीएम नीतीश कुमार बिहार आएंगे. उस तारीख तक ऑपरेशन बाद उनकी आंख नॉर्मल हो जाएगी. मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया है. 22 जून को नीतीश कुमार सांसद सुनील कुमार पिंटू के साथ विशेष विमान से दिल्ली गए थे. दिल्ली जाने को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे.
हालांकि दिल्ली पहुंचते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट कर दिया था. उन्होंने दिल्ली दौरे पर निजी बताते हुए कहा था कि उनकी आंख में थोड़ी दिक्कत आयी है, उसी को दिखाने के लिए दिल्ली आए हैं. सीएम से कयासों को लेकर भी पत्रकारों ने सवाल किया था. जिसे उन्होंने सिरे से नकार दिया था.
सीएम नीतीश ने साफ कर दिया था कि केन्द्रीय कैबिनेट पर चर्चा करने नहीं आया हूं. जिसको लेकर कयास लगाए जा रहा है. उन्होंने कहा था कि कैबिनेट का विस्तार प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है. जब वो चाहेंगे तभी विस्तार होगा. वहीं लोजपा प्रकरण पर भी पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वो उऩकी अंदरूनी मामला है. इसमे जेडीयू का कहीं से भी हाथ नहीं है.
चिराग पर इशारों ही इशारों में निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग पब्लिसिटी पाने के लिए मुझपर अनाप शनाप बयानबाजी करते हैं. लेकिन इससे मुझे कुछ फर्क नहीं पड़ता है. लोजपा प्रकरण में जेडीयू का हाथ नहीं है.यह उनका अंदरूनी मामला है.




Leave a Reply