BIHARBreaking NewsSTATE

दिल्‍ली पहुंच बोले जीतनराम मांझी- भाजपा और नीतीश दोनों का करेंगे विरोध, इसकी वजह भी बताई

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पोस्ट कोविड इलाज के लिए रविवार को दिल्ली रवाना हो गए। सोमवार को वे सर गंगाराम अस्पताल में अपना इलाज कराएंगे। उनसे पहले बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार भी इलाज के लिए दिल्‍ली गए हुए हैं। दिल्‍ली एम्‍स में मुख्‍यमंत्री की दोनों आंखों का आपरेशन किया गया है। इधर, जीतन राम मांझी ने दिल्‍ली में एक दिलचस्‍प बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि वे केवल भाजपा का ही नहीं, मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार का भी विरोध करते हैं। इसके पीछे उन्‍होंने वजह भी बताई

मीडिया के सवालों का दिया ये जवाब

दिल्ली पहुंचने पर मीडिया ने मांझी से सवाल किया कि वे भाजपा का अक्सर विरोध क्यों करते हैं। इस पर मांझी ने कहा कि वे सिर्फ भाजपा की नीति का विरोध नहीं करते हैं, बल्कि नीतीश कुमार के भी एक्शन में जहां गड़बड़ी लगती है, वह विरोध दर्ज कराते हैं। यह विरोध सिर्फ विरोध के लिए होता है, किसी तरह की राजनीति नहीं होती।

नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार दोनों कर रहे अच्‍छा काम

रामायण की पंक्ति का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि सच्चा मित्र हमेशा अच्छा रास्ता दिखाता है। नरेंद्र भाई मोदी और नीतीश कुमार दोनों ही अच्छा काम कर रहे हैं, मगर कहीं-कहीं गलती होती है तो हम उजागर करने का काम करते हैं।

तेजस्‍वी के लिए कहा- वे दिन में सपने देख रहे हैं

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में बिखराव से संबंधित तेजस्वी यादव के बयान पर मांझी ने कहा कि यह दिवास्वप्न है। जब कोरोना के समय लोग मर रहे थे तो तेजस्वी खुद दिल्ली में आराम कर रहे थे। राजग में तालमेल है। सरकार अच्छा काम कर रही है।

लालू से बातचीत के बाद गर्म हुआ था कयासों का बाजार

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्‍मदिन पर जीतन राम मांझी ने उसने मोबाइल पर बात की थी। इसी दिन लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी मांझी के घर गए थे और कहा था कि मांझी चाहें तो राजद के साथ चले आएं। इसके बाद राज्‍य में राजनीतिक कयासों का बाजार गर्म हो गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.