BIHARBreaking NewsSTATE

बर्थडे पार्टी में किस बात पर भाभी को आया गुस्सा! ननद की आंख में झोंक दिया मिर्च पाउडर, जानें पूरा मामला

बिहार के पटना में घरेलू झगड़ा में एक महिला ने अपनी ही ननद की आंख में मिर्च पाउडर डाल दिया। घर में बर्थ डे पार्टी चल रही थी। पार्टी के दौरान ही घर में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के चलते तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। तीनों में गुड़िया, उसकी मां रामावती देवी और बहन खुशबू शामिल हैं। मामला पीरबहोर थाना क्षेत्र के पूनम गली बाकरगंज का है। गुड़िया का आरोप है कि उसकी बहन किरण यादव की बेटी का बर्थडे पूनम गली बाकरगंज में बीते 25 जून को मनाया जा रहा था।

इसी बीच गुड़िया के भाई टिंकू कुमार और मनोज यादव वहां पहुंच गये और मारपीट करने लगे। इस लड़ाई में रीना (टिंकू की पत्नी), सविता (मनोज की पत्नी) व दोनों के बच्चे मुस्कान और रोहन भी शामिल हो गये। गुड़िया ने पुलिस के समक्ष आरोप लगाया है कि सविता ने उसकी आंख में मिर्च पाउडर झोंक दी, जबकि उसकी मां व अन्य बहनों को लाठी-डंडे से पीटा गया। पीरबहोर थानेदार रिजवान अहमद खान ने बताया कि काफी दिनों से यह पारिवारिक विवाद चल रहा है। अक्सर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा होता था। इस बार गुड़िया, रामावती और खुशी को गंभीर चोट आयी है। तीनों अस्पताल में भर्ती हैं। 

संपत्ति विवाद में हुई घ’टना
पीबरहोर थानेदार के मुताबिक बर्थडे पार्टी के दौरान एक पक्ष ने दूसरे के गेट के आगे ताला लगा दिया था। वह उन्हें निकलने नहीं दे रहे थे। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। बकौल पुलिस लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.