बिहार में ठंड के कारण लोगों का बु’रा हाल हो गया है. न्यूनतम तापमान घ’टकर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. इधर राजधानी दिल्ली में तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. ठंड बढ़ जाने के कारण लोगों को प्रदू’षण से जरुर रा’हत मिल गयी है. इस कारण बिहार के कई जिलों में पिछले दो दिन से बढ़ी ठंड ने लोगों का घर से निकलना मु’श्किल कर दिया है. हालांकि गुरुवार के लिए मौसम विभाग ने यह संभावना जताई है कि आज धूप निकलने की उम्मीद है.प्रदेश में सुबह होते ही क’नकनी या गलन का अहसास हो रहा है. लोगों को ठंडी हवा की मार झे’लनी पड़ रही है. वहीं शाम होते ही आसमान में को’हरे भी छा जाते हैं.

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक कम होते तापमान की वजह से हवा में नमी की मात्रा 91 प्रतिशत पहुंच चुकी है, जिसकी वजह से सिहरन और गलन महसूस हो रही है.मौसम विभाग का कहना है आने वाले दो दिनों में यही स्थिति बनी रहेगी. दो दिनों तक धूप निकलने की संभावना कम है. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अभी बह रही हवा से कोल्ड-वेव नहीं, बल्कि कोल्ड-डे की वजह से है.तेज हवाओं के चलते लोगों को प्रदू’षण से राहत मिली है.

केद्रीय प्रदू’षण बोर्ड के मुताबिक मंगलवार को वायु गुणवता सूचकांक 168 पर रहा. इस स्तर की हवा को मध्यम क्षेणी में रखा जाता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक ठंड बनी रहेगी. शुक्रवार और शनिवार को ते’ज हवाओं के साथ हल्की बरसात होने की संभावना है.




Leave a Reply