Repoted by Deepak ।।
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र की पंकज मार्केट के समीप आभूषण दुकान में हुई थी लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिनदहाड़े बदमाशों ने अलंकार स्वर्ण आभूषण की दुकान पर हथियार के बल पर सोने के आभूषण की लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद जिले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे थे। पुलिस ने इस लूटकांड की घटना के पर्दाफाश को चुनौती के रूप में ली। घटना के बाद एसएसपी और सीटी एसपी राजेश कुमार घटनास्थल पर जाकर मामले की पड़ताल की थी। एसपी ने आनन-फानन में बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस को सफलता भी बहुत जल्द मिल गई। 24घंटे के भीतर लूटकांड में शामिल बदमाशों को लूटे गए स्वर्ण आभूषण के साथ गिरफ्तार कर मामले का उद्भेदन कर दिया गया। रविवार को एसएसपी जयंतकांत कुमार ने लूटकांड के उद्भेदन की जानकारी दी है। बताया जाता है कि गिरफ्तार अपराधी में एक नगर निगम कर्मचारी तो दूसरा चाय दुकानदार,वही तीसरा आभूषण दुकानदार का बेटा व चौथा हथियार उपलब्ध कराने वाला है।।मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी जयंतकांत कुमार ने बताया कि सिटी एसपी और टाउन डीएसपी के नेतृत्व में गठित टीम ने किया उदभेदन।।नगर थाना क्षेत्र की पंकज मार्केट के समीप आभूषण दुकान में हुई थी लूट ।एसएसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी।





Comment here