बिहार में मानसून अभी सक्रिय है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में वज्रपात, बिजली कौंधने के साथ बारिश हो रही है. वहीं मौसम विभाग ने पटना सहित कई जिलों के लिए व’ज्रपात और बारिश का अ’लर्ट जारी किया है
पटना, वैशाली भोजपुर, सहरसा, समस्तीपुर, दरभंगा, सुपौल जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में हल्के दर्जे की मेघ गर्जन और व’ज्रपात के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है. वहीं औरंगाबाद, गया जिले के कुछ हिस्सों में अगले दो से तीन घंटों के दौरान तेज गर्जन के साथ भारी बारिश की संभावना है
बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान मानसून सक्रियता अधिक रही. मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के मुताबिक बिहार में इस दौरान सामान्य से अधिक बारिश हुई. साथ ही विभाग ने आगाह किया है कि इस महीने तक मौसम की स्थिति जस की तस बनी रहेगी





Comment here