दिल्ली में सीएम नीतीश की आंखों का सफल ऑपरेशन हो गया. दिल्ली एम्स में देश के जाने माने आंख के डॉक्टर जेएस टिटियाल ने मुख्यमंत्री की आंख का ऑपरेशन किया है. एक आंख में मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया है, जबकि दूसरी आंख का ऑपरेशन दो से तीन दिन बाद किया जाएगा. सीएम नीतीश द्वारा मोतियाबिंद का ऑपरेशन दिल्ली में कराया जाने पर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है.
विपक्ष का कहना है कि पिछले 16 सालों से बिहार में नीतीश कुमार सरकार चला रहे हैं, लेकिन इन 16 सालों में स्वास्थ्य व्यवस्था का क्या हाल है इसका एक उदाहरण खुद सीएम ने पेश कर दिया. मामूली आंखों में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए उन्हें दिल्ला जाना पड़ा. बिहार में उन्नत तकनीक के मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध नहीं करा पाए.
दरअसल जिस विधि से सीएम की आंखों का ऑपरेशन किया गया है, वो बिहार में उपलब्ध नहीं है. फेम्टो लेजर के साथ फेको विधि से ऑखों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ है. फेम्टो लेजर मशीन 4 करोड़ रुपए में आती है, लेकिन सिर्फ मशीन लगा लेने से सफल ऑपरेशन नहीं हो जाता. उसके लिए स्किल्ड सर्जन की भी जरूरत पड़ती है. टिटियाल इसके माहिर माने जाते हैं. इन्होंने प्रणव मुखर्जी, मनमोहन सिंह सरीखे नेताओं की आंखों का ऑपरेशन किया है.
इस विधि से ऑ’परेशन होने के बाद दूसरी आंख का ऑपरेशन दो-तीन दिन बाद कराया जा सकता है. पहले यह होता था कि एक ऑपरेशन के कई सप्ताह के बाद ही दूसरी आंख के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाता था. इस विधि से ऑ’परेशन बिहार में 2022 के बाद संभव है. जब 187 करोड़ रुपए से साढ़े चार एकड़ में बन रहे अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा. जो पूर्वी भारत का सबसे बड़ा सरकारी आई हॉस्पिटल होगा. इस अस्पताल में इस प्रकार से ऑपरेशन की सुविधा होगी.

Input: LiveCities



Leave a Reply