बिहार में मौसमने शुक्रवार को कहर बरपाया. पांच जिलों में हुई वज्र’पात से 8 लोगों ने जान गंवा दी. नवादा, कैमूर, सारण, मधेपुरा और बेतिया में 8 लोगों की वज्र”पात से मौत” हो गई. वहीं एक व्यक्ति गं’भीर रूप से ज”ख्मी हो गया और एक मवेशी की भी मौ’त हो गई
मौसम विभा ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था. जिसमें कहा गया था कि तेज हल्की से मध्यम वर्षा के साथ वज्रपात की संभावना है. लिहाजा लोग घरों में ही रहें.
मेसकौर प्रखंड के मिर्जापुर पंचायत के दो गांवों में वज्रपात से एक महिला समेत दो लोगों की मौ’त हो गई. यह हा”दसा तब हुआ जब ये लोग खेत में काम कर रहे थे. मृ”तकों में पंवई गांव निवासी सजीवन मांझी के 35 वर्षीय पुत्र धीरो मांझी और सातन बीघा गांव निवासी 60 वर्षीया शांति देवी शामिल हैं. सातन बीघा की 60 वर्षीय मृ’तका शांति देवी खेत में मूंग तो”ड़ रही थी. तभी वज्रपात की चपेट में आ गई. दोनों घटना की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी अलख निरंजन यादव और थानाध्यक्ष नीरज कुमार मौके पर पहुंचे.


Input: LiveCities



Leave a Reply