Breaking NewsUTTAR PRADESH

बरेली में मास्क नही लगाने पर बैंक ऑफ बड़ौदा के गार्ड ने ग्राहक को मा’री गो’ली, पुलिस ने लिया हि’रासत में

बरेली में बैंक ऑफ बड़ौदा के रीजनल कार्यालय में शुक्रवार को एक दिलदहला देने वाली वारदात हुई। बगैर मास्क के बैंक में आए एक युवक को गार्ड ने गोली मार दी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है बिना मास्क पहने आने के बाद गार्ड और  ग्राहक में के बीच कहासुनी हुई थी, इसके बाद गुस्साएं गार्ड ने दुनाली बंदूक से गोली मार दी।

बरेली जंक्शन के पास नॉर्थ रेलवे कॉलोनी के रहने वाले राजेश कुमार राठौर (35) टेलीकॉम डिपार्टमेंट में हेल्पर हैं। शुक्रवार सुबह को सिविल लाइंस स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय में गए थे। बगैर मास्क कार्यालय के अंदर घुस गये। जिस पर गार्ड से उनकी कहासुनी हुई। इसके बाद वह लौट आये। दोबारा फिर बैंक के अंदर बगैर मास्क जा रहे थे। जिस पर सुभाषनगर के रहने वाले गार्ड केशव कुमार ने विरोध किया। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी और नोकझोंक हुई। गार्ड ने अपनी दोनाली बंदूक से राजेश को गोली मार दी। गोली उसके बाएं पैर में लगी। मामले की सूचना पर सीओ, इंस्पेक्टर कोतवाली पुलिस टीम के साथ पहुंच गये। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गार्ड केशव कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। गार्ड ने बताया कि दोनाली बंदूक लोड थी। इस वजह से चल गई। गोली उसने नहीं मारी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.