दीपक कुमार ।गायघाट
गायघाट। प्रखंड मुख्यालय के बीआरसी भवन में मुखिया संघ के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुखिया ने बताया कि पंचायत में लेखापाल के द्वारा डांगल और यूजर आईडी ‘पासवर्ड मुखिया एवं पंचायत सचिव को उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिसके कारण विकास कार्य एवं मास्क वितरण मामले में गड़बड़ी आ रही है। जिसमें निर्णय लिया गया है कि सभी मुखिया द्वारा पंचायत भवन की चाभी डीएम को सर्व सम्मति से सौंपने का निर्णय लिया गया ।इस दौरान मौके पर सुनीता देवी, वीरन राम, पुनीता देवी, अरूण पंडित, बबीता देवी, गीता देवी, रेखा देवी, रंगीला देवी समेत दर्जनो मुखिया मौजूद थे।






Leave a Reply