
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा है, ‘श्रीराम लागू बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। सालों तक उन्होंने अपने शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। आने वाले कई सालों तक उनके काम को याद किया जाएगा। उनके नि’धन की खबर सुनकर काफी दु’खी हूं। उनके अपने और चाहने वालों के लिए स’हानुभूति। ओम शांति।’ आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रीराम लागू ने अपने फिल्मी करियर में 100 से ज्यादा हिंदी और 40 से ज्यादा मराठी फिल्मों में काम किया।

अपने करियर में श्रीराम ‘आ’हट: एक अजीब कहानी’, ‘पिंजरा’, ‘मेरे साथ चल’, ‘सामना’, ‘दौलत’ जैसी कई फिल्मों में नजर आए। 1978 में फिल्म घरौंदा के लिए डॉ. लागू को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया।



Leave a Reply