Breaking NewsCelebritiesEntertainmentLife Style

नागरिकता कानून का वि’रोध करना सुशांत सिंह को पड़ा महंगा, ‘सावधान इंडिया’ शो से हुए बाहर…

टीवी एक्टर सुशांत सिंह को नागरिकता कानून (CAA) को लेकर मुंबई में हुए इन विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेना भा’री पड़ गया है। खबर है कि लोकप्रिय टीवी शो ‘सावधान इंडिया’ के मेकर्स ने उन्हें शो से बाहर कर दिया है। इस बात की जानकारी के खुद एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। बता दें कि सुशांत कई सालों से इस शो को होस्ट कर रहे थे। सुशांत सिंह ने सावधान इंडिया को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘और सावधान इंडिया के लिए मेरा कार्य समाप्त होता है’।सुशांत सिंह के इस इस ट्वीट के सोशल मीडिया पर तह’लका म’च गया। यूजर्स उनके समर्थन में आगे आए और उनका सपोर्ट करते हुए लगातार ट्वीट कर रहे हैं।

एक ट्विटर यूजर ने उनसे पूछा कि सच बोलने की यह कीमत चुकाई है आपने ? जिस पर सुशांत का रिप्लाय आया कि, ‘मेरे दोस्त यह बहुत छोटी सी कीमत है। भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को जवाब कैसे देंगें? एक यूजर ने लिखा है कि इंडिया को सावधान किया तो ‘सावधान इंडिया’ ने छोड़ दिया। रीढ़ की हड्डी रहे, ये मौके आते जाते रहेंगे। बॉलीवुड एक्ट्रेस संध्या मृदुल ने सुशांत सिंह के कदम की तारीफ करते हुए लिखा कि यह व्यक्ति हमेशा सत्य के लिए खड़ा होता है, आपको सलाम है मेरे दोस्त।


बता दें कि विरोध प्रर्दशन में भाग लेने से पहले एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि वे 19 दिसंबर को होने वाले विरोध प्र’दर्शन में शामिल होंगे। उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि नेशनल एक्शन अगेन्स्ट सिटीजनशिप अमेंडमेंट, 19 दिसंबर। एक बड़ा प्रदर्शन मरीन ड्राइव पर, चर्चगेट स्टेशन से दोपहर 2 बजे शुरू होगा। वि’रोध के लिए गिरगांव चौपाटी पर लोग 3 बजे से 6 बजे तक लोग तिलक स्टेच्यू के पास इकट्‌ठा होंगे। सुशांत ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा था- मैं वहां मौजूद रहूंगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.