BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर के भाजपा नेताओं ने ली जल और आक्सीजन बचाने की शपथ

जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को भाजपा छह जुलाई तक पखवाड़ा के रूप मे मनाएगी। इस क्रम में गुरुवार को भाजपा पश्चिमी नगर मंडल ने मुक्तिधाम और गांधी स्मृति पुस्तकालय में पौधारोपण का आयोजन किया। यहां पेड़-पौधों की सुरक्षा की सभी ने शपथ ली। 

पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि जल और आक्सीजन बचाने की जिम्मेदारी उनकी है। इसके बिना जीवन संभव नहींं है। प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवनकाल मे छह पौधे जरूर लगाएं। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने संकल्प लिया है कि इतने पौधे लगाएंगे कि आक्सीजन की कमी नहीं हो। इसके पहले डा. मुखर्जी की जीवनी पर संगोष्ठी भी हुई। कार्यक्रम में जिला महामंत्री डा. मनोज कुमार ङ्क्षसह, मंडल अध्यक्ष अमीत रंजन, जिला कोषाध्यक्ष रमेश केजरीवाल, जिला प्रवक्ता प्रभात कुमार, केशव चौबे, प्रवीण कुमार झा आदि थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.