सीवान: इस समय की सबसे बड़ी खबर सीवान से आ रही है. यहां जाली नोट छापने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस मामले में लाखों रुपए जाली नोट के साथ इसको तैयार करने वाली मशीन भी बरामद किया है. इस अवैध कारोबार में संलिप्त चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
इससे पहले बक्सर में जाली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ था. इस मामले में पुलिस अभी जांच कर ही रही थी कि शुक्रवार को सीवान जिले में जाली नोट छापने के कारोबार का भंडाफोड़ हो गया. मौके से पुलिस ने छह लाख 18 हजार जाली नोट, इसे तैयार करने वाले उपकरण और चार लोगों को गिरफ्तार किया है.
हत्थे चढ़े लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस उनके अवैध कारोबार की नेटवर्क खंगालने में जुटी है. पुलिस अभी तक इस अवैध कारोबार के माध्यम से जाली नोट बाजार में पहुंचाए जाने की स्थिति की भी जांच कर रही है.





Leave a Reply